logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Nagpur: यशोधरा नगर में मातम, लापता मासूम का शव नाले में मिला; CCTV में अकेले दौड़ते दिखा था बच्चा


नागपुर: शहर के यशोधरा नगर थाना क्षेत्र के संघर्ष नगर इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। शुक्रवार शाम से लापता एक मासूम बच्चे का शव शनिवार दोपहर पास के ही एक नाले से बरामद हुआ है। इस घटना के बाद पूरे परिसर में शोक की लहर दौड़ गई है।

कैसे हुई घटना?
जानकारी के अनुसार, मोहम्मद इमरान अंसारी का परिवार संघर्ष नगर, सुरा मस्जिद के पास (प्लॉट नंबर 604) अपने मायके आया हुआ था। शुक्रवार शाम करीब 5 बजे मासूम बच्चा घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था, लेकिन कुछ ही देर बाद वह अचानक वहां से ओझल हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने पर यशोधरा नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

CCTV फुटेज से मिला था सुराग
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। घर के पास लगे एक CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें बच्चा अकेला सड़क पर दौड़ता हुआ दिखाई दिया था। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन और दुखद अंत
जांच में चाइल्ड प्रोटेक्शन टीम और डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई। सघन तलाशी के बाद शनिवार दोपहर को बच्चे का शव संघर्ष नगर के पास स्थित एक नाले से बरामद हुआ। प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि खेलते-खेलते बच्चा अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यशोधरा नगर पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है ताकि मौत के सटीक कारणों का पता चल सके।