logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

Amravati: कांतानगर चोरी कांड में 4 पुलिसकर्मी निलंबित, पुलिस आयुक्त राकेश ओला की सख्त कार्रवाई


अमरावती: कांतानगर परिसर में एक ही रात में पांच न्यायाधीशों और चार न्यायालयीन कर्मचारियों के सरकारी आवासों में हुई सनसनीखेज चोरी के मामले में पुलिस आयुक्त ने सख्त कदम उठाए हैं। लापरवाही के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

कांतानगर स्थित उच्च सुरक्षा वाले सरकारी आवासीय क्षेत्र में शनिवार मध्यरात्रि हुई बड़ी चोरी की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। चोरों ने एक ही रात में पांच न्यायाधीशों और चार न्यायालयीन कर्मचारियों के घरों को निशाना बनाया। घटना के बाद पुलिस आयुक्त राकेश ओला  ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार पुलिसकर्मियों सचिन भोयर, प्रमोद हरणे, अथर बेग और अभिषेक दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कांतानगर परिसर में न्यायाधीशों, न्यायालयीन कर्मचारियों, विभागीय आयुक्त, जिलाधिकारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के सरकारी आवास स्थित हैं। यहां दिन-रात पुलिस की तैनाती और गश्त रहती है। इसके बावजूद चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें संदिग्ध नजर आ रहे हैं।

हालांकि अब तक पुलिस के हाथ ठोस सफलता नहीं लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस आयुक्त द्वारा की गई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। मामले की विभागीय जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की जा रही है।