logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

भाजपा पार्षद हमला मामला: नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 3 ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर में महाशिवरात्रि की रात कोतवाली थाना क्षेत्र में भाजपा पार्षद के पति पर हुए जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को दबोच लिया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस के हवाले किया गया है।

दरअसल, यह सनसनीखेज वारदात नागपुर के जुनी शुक्रवारी इलाके में रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुई थी। भाजपा पार्षद मानसी सिमले अपने पति नितिन श्याम सिमले के साथ मंदिर में दर्शन करने गई थीं। दर्शन के बाद जैसे ही दोनों अपनी दोपहिया वाहन के पास पहुंचे, तभी आरोपी सोनू ठाकरे ने अचानक चाकू से दंपति पर हमला कर दिया।

हमले में मानसी सिमले बाल-बाल बच गईं, लेकिन आरोपी ने नितिन सिमले पर ताबड़तोड़ 4 वार किए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। हमले के बाद आरोपी सोनू ठाकरे मौके से फरार हो गया था और पंचमढ़ी भाग गया था। वहां से उसने एक परिचित को किसी अनजान व्यक्ति के मोबाइल फोन से संपर्क किया। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रैक की।

क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की टीम जब तक पंचमढ़ी पहुंचती, आरोपी वहां से नागपुर के लिए निकल चुका था। जैसे ही वह बस से लोहा पुल के पास उतरा और लक्ष्मी टॉकीज की ओर पैदल जाने लगा, पहले से घात लगाए पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में आरोपी ने राजनीतिक द्वेष के चलते वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। हालांकि, यह हमला किसी की सुपारी पर किया गया या व्यक्तिगत रंजिश में, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।