logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर में रफ्तार का कहर: इवेनिंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, इलाज के दौरान मौत; आरोपी चालक गिरफ्तार


नागपुर: शहर के प्रतापनगर थाना अंतर्गत राधे मंगलम हॉल के सामने शनिवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इवनिंग वॉक के लिए निकली 64 वर्षीय भाग्यश्री कोठीवान को एक तेज रफ्तार वैगनआर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, जिनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।


नियंत्रण खोकर बिजली की डीपी से टकराई कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि महिला को टक्कर मारने के बाद चालक का वाहन पर से नियंत्रण छूट गया और कार सीधे सड़क किनारे लगी इलेक्ट्रिक डीपी (DP) से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महिला सड़क पर दूर जा गिरीं।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए घायल भाग्यश्री को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, चोटें इतनी गंभीर थीं कि शनिवार शाम को ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।

बढ़ते हादसों से नागरिकों में रोष
राणा प्रतापनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस परिसर में हादसों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही यहाँ एक रैपिडो चालक की भी सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी। निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में यातायात को नियंत्रित करने के लिए तत्काल उचित उपाय किए जाएं।