logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

टाटाएस ने दोपहिया को मारी टक्कर, एक की मौत; कामठी-कलमना रोड के नराला परिसर में हुआ हादसा


नागपुर: कामठी–कळमना मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार टाटा एस वाहन की टक्कर से यह दुर्घटना हुई, जिससे इलाके में शोक की लहर फैल गई है।

कामठी–नागपुर मार्ग पर रनाला क्षेत्र में स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने यह भीषण हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, कामठी से नागपुर की ओर जा रहे टाटा एस (MH 40 CD 3563) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए नागपुर से कामठी की ओर आ रही हीरो होंडा मोटरसाइकिल (MH 40 BX 9577) को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत कामठी के उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 70 वर्षीय अब्दुल हय अब्दुल मनाडको मृत घोषित कर दिया। वहीं उनके साथी नियाज अहमद अब्दुल खालिक शाह की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका निजी अस्पताल में इलाज जारी है।

नवीन कामठी पुलिस ने घायल की शिकायत के आधार पर टाटा एस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और संबंधित वाहन चालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग के खतरों को उजागर कर दिया है।