logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Akola

रील्स का शौक पड़ा महंगा; अकोला में महिला कलाकार को लगा 20 लाख का चूना, ठग महिला ने घर से साफ किए गहने और नकदी


अकोला: सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और शोहरत पाने का जुनून एक महिला कलाकार को बहुत भारी पड़ गया। अकोला शहर में रील्स बनाने के बहाने घर में दाखिल हुई एक शातिर ठग महिला ने कलाकार महिला के घर से 20 लाख रुपये के सोने के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। 'रील' बनाने के चक्कर में 'रियल' लाइफ में हुई इस बड़ी डकैती की चर्चा पूरे शहर में आग की तरह फैल गई है।

अकोला शहर के पुराने शहर पुलिस थाना क्षेत्र में एक घर से 19 लाख रुपये के सोने के गहने और 90 हजार रुपये नकद चोरी होने की घटना सामने आई थी। शिकायतकर्ता महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और मात्र 9 दिन में चोरी का खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता महिला की पड़ोस में रहने वाली एक महिला से दोस्ती हो गई थी।

आरोपी महिला ने उसका विश्वास जीतकर “रिल” बनाने का बहाना बनाकर शिकायतकर्ता के घर में प्रवेश किया और ध्यान भटकाने के दौरान अलमारी से सोने के गहने और नकदी चुरा ली। आरोपी ने चोरी का माल अपने साथियों के पास रख दिया।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी महिला और उसके तीन साथियों से पूछताछ की। अंततः सभी आरोपियों ने चोरी कबूल कर ली। पुराने शहर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया है और एक महिला व तीन पुरुष आरोपियों से आगे पूछताछ जारी है।