logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

नागपुर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई; 505 किलो गांजा जब्त, ड्रग तस्करी के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़


नागपुर: नागपुर में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की विशेष टीम ने मौदा के  माथनी टोल प्लाजा के पास ट्रैप लगाकर एक ट्रक से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। पुलिस ने करीब 505 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह खेप चोरी-छिपे उड़ीसा से नागपुर लाई जा रही थी।

नागपुर में सक्रिय एंटी टास्क फोर्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मौदा स्थित माथनी टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह जाल बिछाया। मोबाइल लोकेशन ट्रैकिंग के जरिए संदिग्ध ट्रक को रोका गया। तलाशी के दौरान ट्रक में छुपाकर रखा गया करीब 505 किलो गांजा बरामद किया गया।

इस कार्रवाई से पहले टीम ने ने झिंगाबाई टाकली परिसर में छापा मारकर कुख्यात ड्रग तस्कर अब्दुल वहीद उर्फ खोका को गिरफ्तार किया था। आरोपी अपने ससुराल से ही गांजा तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। उसके घर से लगभग 75 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था।

पूछताछ के दौरान आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में एक संदिग्ध नंबर उड़ीसा में सक्रिय मिला, जो नागपुर की ओर बढ़ रहा था। इसी इनपुट के आधार पर पुलिस ने मौदा टोल नाके पर ट्रैप लगाकर ट्रक को पकड़ा और तस्करी का बड़ा खुलासा किया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है और इस अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।