logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

जेल से छूटते ही आरोपी फिर करने लगे चोरी; दिनदहाड़े घर में सेंधमारी कर कीमती सामान किया था चोरी, पुलिस ने दो चोरों को किया गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर के पांचपावली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई दिनदहाड़े हुई एक चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का पूरा माल भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 19 फरवरी को कोहाड़करपेठ इलाके में रहने वाली वंदना पराते नामक महिला के घर में अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया था। घटना की शिकायत मिलने के बाद पांचपावली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

जांच के दौरान लश्करी बाग स्थित कोलकाता रेलवे लाइन के पास बिना नंबर की बर्गमैन दुपहिया वाहन पर दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान आदित्य उर्फ दिल्ली विकास बब्बर तथा पलाश चेतन भिमटे के रूप में हुई। पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी आदित्य दो महीने पहले ही एमपीडीए के तहत सजा काटकर जेल से बाहर आया था और रिहाई के बाद अपने साथी के साथ मिलकर शहर में लगातार चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था।

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कोहाड़करपेठ में हुई चोरी की घटना कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा सामान बरामद किया है। साथ ही चोरी की वारदात में इस्तेमाल की गई दुपहिया वाहन भी जूनी कामठी क्षेत्र से चोरी की पाई गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।