logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

शादी का झांसा देकर महिला से संबंध बनाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार; लकड़गंज थाना परिसर की घटना


नागपुर: नागपुर शहर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक विवाहित महिला के साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, 27 वर्षीय पीड़ित महिला राउत चौक क्षेत्र में किराये के मकान में रहती है और निजी काम करती है। वर्ष 2021 में उसकी पहचान लकड़गंज में रहने वाले 32 वर्षीय आरोपी सागर नारायण शिंदेकर से हुई थी। परिचय धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गया।

आरोप है कि आरोपी ने महिला को उसके पति से तलाक लेने के लिए दबाव डाला और उससे शादी करने का वादा किया। इसी भरोसे पर आरोपी ने अलग-अलग समय और स्थानों पर महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

हालांकि बाद में आरोपी का विवाह किसी अन्य युवती से तय हो गया। जब महिला ने विवाह का आश्वासन पूरा करने की बात कही, तब आरोपी ने कथित रूप से उसे टालना शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला की रिपोर्ट के आधार पर लकड़गंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।