logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

भांजे पर अपनी की मामी से छेड़छाड का लगा आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार; यशोधरा नगर थाना परिसर की घटना


नागपुर: नागपुर के यशोधरानगर इलाके में रहने वाली एक विवाहित महिला  ने अपने ही भांजे के खिलाफ अश्लील हरकत करने और यौन प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की शिकायत मिलने के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। 

जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला 32 वर्ष की है अपने परिवार के यशोधरा में रहती है।  बताया जा रह है कि 15 फरवरी को दोपहर  वह अपने बेडरूम में अलमारी से बेटे के कपड़े निकाल रही थी। इस दौरान उसका  ही 30 वर्षीय भांजा बेड पर लेटा हुआ था। कपड़े लेकर जैसे ही वह कमरे से बाहर निकलने लगी, आरोपी ने पीछे से उसे पकड़ने की कोशिश की। महिला ने जब उसके इरादों पर सवाल उठाया तो आरोपी कुछ नहीं कहकर वहां से चला गया।

इसके बाद 24 फरवरी की सुबह  जब महिला घर पर अकेली थी, तब वह सामने वाले कमरे का दरवाजा बंद कर रही थी। तभी बेडरूम में बेड पर लेटा आरोपी फिर से पीछे से आया और उसने आश्लील हरकत कर महिला को पीछे से पकड़ लिया। इस हरकत से महिला बेहद शर्मिंदा हुई और उसने आरोपी को धक्का देकर वहां से भाग निकली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी  के खिलाफ छेड़खानी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।