logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कपास चुनने गई महिला पर बाघ का हमला, महिला की हुई मौत; मूल तहसील की घटना


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले में बाघ और मानव संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को मूल तहसील के आदर्श खेड़ा गांव में खेत में कपास चुनने गई महिला मजदूर पर बाघ ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की पहचान सुनीता शामराव भोयर (45) के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, महिला शनिवार सुबह 
आदर्श खेड़ा गांव के बाहर मौजूद खेत में कपास तोड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान झाड़ियों पर छुपे बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गांव वालों में गुस्सा है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन फॉरेस्ट डिपार्टमेंट का एक भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचने से गांव वाले गुस्से में हैं। पिछले दो दिनों में जिले में यह दूसरी घटना है।