logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

चंद्रपूर जिले में काँग्रेस को बड़ा झटका, दो बडे नेता होंगे भाजपा में शामिल


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिला परिषद चुनाव से  पहले कांग्रेस पार्टी को जिले में बड़ा राजनीतिक झटका लगने की संभावना जताई जा रही है। जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सतीश वारजूरकर तथा पूर्व विधायक अविनाश वारजूरकर  जल्द ही भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश करने की चर्चा तेज हो गई है।इसी सिलसिले में दोनों नेताओं ने आज मुंबई में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस दौरान चिमूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बंटी भांगडिया भी मौजूद थे। इस मुलाकात के बाद जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है

।ब्रह्मपुरी के विधायक विजय वडेट्टीवार और चंद्रपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद प्रतिभा धानोरकर के बीच चल रहे राजनीतिक संघर्ष का सीधा असर पार्टी संगठन और चुनावी रणनीति पर पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं को संगठन से लेकर टिकट वितरण तक कई स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इन अंदरूनी मतभेदों के चलते कांग्रेस को जिले में कमजोर स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों के अनुसार, इसी कारण कई नेता और कार्यकर्ता अब वैकल्पिक राजनीतिक रास्ता तलाशने लगे हैं। इसी क्रम में जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष सतीश वारजूरकर और उनके भाई, पूर्व विधायक अविनाश राजुरकर के भी भाजपा में शामिल होने का निर्णय लगभग तय माना जा रहा है।

इन संभावित राजनीतिक घटनाक्रमों से चिमूर और ब्रह्मपुरी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को बड़ा नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। साथ ही, आगामी जिला परिषद चुनावों पर भी इसका सीधा असर पड़ने की चर्चा है। कांग्रेस के भीतर बढ़ती असंतोष की स्थिति को देखते हुए राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में पार्टी छोड़ने वाले नेताओं की संख्या और बढ़ सकती है। ऐसे में जिला और राज्य स्तर पर कांग्रेस नेतृत्व आगे क्या रुख अपनाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।