logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंत्रालय रिश्वत कांड पर मंत्री नरहरी झिरवळ का बड़ा बयान, कहा- “मेरे इस्तीफे का फैसला मुख्यमंत्री करेंगे” ⁕
  • ⁕ सिग्नल तोडना कबड्डी खिलाडियों को पड़ा भारी; हादसे में दो युवकों की मौत, एक युवती घायल; शहर के कच्छीपुरा चौक पर हुआ हादसा ⁕
  • ⁕ नागपुर मनपा के नाम पर फर्जी भर्ती का खेल… सोशल मीडिया पर 100 पदों की झूठी विज्ञप्ति वायरल, पुलिस में शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: कोराडी में 15 वर्षीय छात्रा ने की आत्महत्या, घर में फांसी लगाकर दी जान ⁕
  • ⁕ Bhandara: सेतु केंद्र का संचालक 11 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, असली दस्तावेज लौटाने के लिए मांगे थे पैसे ⁕
  • ⁕ रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! नागपुर से मुंबई और पुणे के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें; अकोला के यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा ⁕
  • ⁕ Nagpur: यशोधरानगर में ऑटो वर्कशॉप में हुई चोरी, 3.40 लाख का सामान गायब, पुलिस कर रही खोजबीन ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर नगर निगम के महापौर से असंतुष्ट पार्षद, विशेष सभा की मांग तेज


- पवन झबाडे 

चंद्रपुर: नगर निगम के महापौर पद का चुनाव हुए एक महीना बीत चुका है। भाजपा की संगीता खांडेकर महापौर पद पर आसीन हुईं, लेकिन अब तक स्थायी समिति के सदस्यों के नाम तय नहीं किए गए हैं। महापौर के पदग्रहण के दौरान हुई पहली  सभा में स्थायी समिति सदस्यों के चयन का विषय एजेंडे में शामिल था, लेकिन महापौर ने वह विषय स्थगित करते हुए सभा समाप्त कर दी थी। इसी फैसले से भाजपा और कांग्रेस—दोनों ही दलों के पार्षदों में नाराज़गी देखने को मिली थी। चौंकाने वाली बात यह है कि एक महीना बीत जाने के बावजूद स्थायी समिति के गठन के लिए अब तक कोई विशेष सभा नहीं बुलाई गई है। इससे पार्षदों का असंतोष और अधिक बढ़ गया है।

खास बात यह है कि इस मुद्दे पर अब सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों में भी महापौर के खिलाफ नाराज़गी खुलकर सामने आ रही है। भाजपा के कुछ पार्षदों में यह चर्चा ज़ोर पकड़ रही है कि महापौर किस के निर्देश का इंतज़ार कर रही हैं। इसी बीच आज कांग्रेस के गुटनेता राजेश अडूर ने कांग्रेस पार्षदों के साथ नगर निगम आयुक्त से मुलाक़ात की। उन्होंने मांग कर तत्काल विशेष सभा बुलाकर स्थायी समिति के सदस्यों के नाम घोषित किए जाएँ।

स्थायी समिति अध्यक्ष का चुनाव न होने से शहर के कई विकास कार्य ठप पड़े हैं। कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो पा रही है और अनेक विकास परियोजनाएँ अटकी हुई हैं। कांग्रेस ने मांग की है कि तत्काल स्थायी समिति का गठन कर लंबित विषयों को मार्ग पर लाया जाए। एक ओर कांग्रेस आक्रामक रुख अपनाए हुए है, वहीं दूसरी ओर भाजपा के असंतुष्ट पार्षदों की नाराज़गी से चंद्रपुर नगर निगम में राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है।

महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की चर्चा तेज

चंद्रपुर नगर निगम की महापौर संगीता खांडेकर को पद संभाले अभी महज एक महीना ही हुआ है, लेकिन उनके खिलाफ पार्षदों की नाराज़गी खुलकर सामने आने लगी है। आरोप है कि महापौर ने अब तक कामकाज को अपेक्षित गति नहीं दी है, जिससे भाजपा के एक गुट में भारी असंतोष है। इस स्थिति का राजनीतिक लाभ उठाने की तैयारी में कांग्रेस है। निजी तौर पर महापौर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की चर्चा पार्षदों के बीच चल रही है, जिससे नगर निगम की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।