logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: “बच्चा बेचने के मामले में पुलिस ने डॉक्टर से मांगे 5 करोड़ रुपये”, विधायक भोंडेकर ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप


गोंदिया: डॉक्टर द्वारा बच्चा बेचने के मामले में विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने पुलिस अधीक्षक का नाम लिए बिना बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने डॉक्टर से पैसे लिए हैं जिसके चलते आरोपी डॉक्टर अभी भी बेख़ौफ़ घूम रहा है।   

भोंडेकर ने कहा कि गोंदिया के डॉक्टर नितेश वाजपेयी ने 2.5 लाख में भंडारा जिले के पांढराबोडी में नवजात शिशु की बिक्री की थी। यह मामला बाल कल्याण विभाग ने उजागर किया। इस मामले में वरठी पुलिस में अपराध दर्ज कर अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चार आरोपी अभी भी फरार हैं। मुख्य आरोपी डॉक्टर को पुलिस प्रशासन ने अब तक गिरफ्तार नहीं किया। उल्टे पुलिस ने डॉक्टर से 5 करोड़ रुपये की मांग की और सौदा कर 2 करोड़ मांगे। लेकिन आखिरकार डॉक्टर ने 2 करोड़ नहीं दिए। उल्टा खुद पर ब्लेड से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। 

विधायक ने कहा, “वह डॉक्टर अभी भी भंडारा के निजी अस्पताल में इलाज करवा रहा है। उसे आईसीयू में इलाज की जरूरत थी लेकिन वह बेखौफ घूम रहा है। फिर भी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया।” उल्टे शिवाजी महाराज की प्रतिमा की पूजा करने पर युवकों पर अपराध दर्ज करने का आरोप विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने नाम न लेकर पुलिस अधीक्षक पर लगाया है।