logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

8 साल बाद कामठी नगर परिषद की पहली सर्वसाधारण सभा संपन्न, 2026-27 योजनाओं की रूपरेखा तय


नागपुर: कामठी नगर परिषद की चुनाव के बाद और आठ वर्षों के अंतराल के पश्चात पहली सर्वसाधारण सभा आयोजित की गई। इस ऐतिहासिक बैठक में शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए आगामी योजनाओं की रूपरेखा तय की गई।

कामठी नगर परिषद की चुनाव उपरांत तथा आठ वर्षों के बाद पहली सर्वसाधारण सभा नगर परिषद सभागार में संपन्न हुई। बैठक मुख्याधिकारी विनोद जाधव की उपस्थिति में परिषद अध्यक्ष अजय अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सभी नवनिर्वाचित सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में शहर के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

रस्तों के चौड़ीकरण, विभिन्न विकास परियोजनाओं, सार्वजनिक संपत्तियों के रखरखाव, स्वच्छता व्यवस्था, नए प्रस्तावों को मंजूरी तथा आगामी 2026-27 वित्तीय वर्ष की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य, नामकरण प्रस्ताव, भूमि हस्तांतरण और अन्य प्रशासनिक विषयों पर निर्णय प्रक्रिया प्रारंभ की गई। 

यह बैठक चुनाव के बाद की पहली आधिकारिक बैठक होने के साथ-साथ आठ वर्षों बाद आयोजित सर्वसाधारण सभा थी, जिसे शहर के भविष्य की दिशा तय करने वाली महत्वपूर्ण बैठक माना जा रहा है। सभी नगरसेवकों ने अपने-अपने प्रभाग की समस्याएं और विकास आवश्यकताएं सामने रखीं।

इस अवसर पर मुख्याधिकारी विनोद जाधव और अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में विकास कार्यों को गति दी जाएगी तथा नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।