logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर भाजपा में फिर कलह, महापौर पदग्रहण समारोह में हंगामा; विधायक जोरगेवर को नहीं बुलाने पर समर्थक पार्षदों का बहिष्कार


चंद्रपुर शहर मनपा में बीजेपी की सत्ता स्थापित होते ही पहले ही दिन पार्टी के भीतर अंतर्कलह खुलकर सामने आ गया। नवनिर्वाचित महापौर संगीता खांडेकर के पदग्रहण समारोह के दौरान हुई घटनाओं ने राजनीतिक माहौल को गर्म कर दिया।


महापौर का पदग्रहण कार्यक्रम विधायक सुधीर मुनगंटीवार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। हालांकि, विधायक किशोर जोरगेवार को समारोह का निमंत्रण नहीं दिए जाने की बात सामने आने के बाद उनके समर्थक पार्षदों में नाराज़गी फैल गई। विरोध स्वरूप कई पार्षदों ने समारोह का बहिष्कार करते हुए महापौर कक्ष से बाहर निकलकर अपना असंतोष जाहिर किया।


इस दौरान विधायक मुनगंटीवार समर्थक कुछ पार्षदों द्वारा “बाहर जाइए, आपकी जरूरत नहीं” जैसी टिप्पणियां किए जाने से दोनों गुटों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। कुछ समय के लिए नगर निगम परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जिसे बाद में वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप से शांत कराया गया।


नगर निगम में सत्ता संभालने के पहले ही दिन सामने आए इस अंतर्गत विवाद ने बीजेपी की आंतरिक एकजुटता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि चंद्रपुर नगर निग