logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ब्रह्मपुरी–आरमोरी नेशनल हाईवे पर गड्ढों का कहर, हादसों का खतरा बढ़ा; नागरिकों ने की तत्काल मरम्मत की मांग


चंद्रपुर/ब्रह्मपुरी: ब्रह्मपुरी–आरमोरी 353D नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में बने गड्ढों ने यात्रियों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ा दी है। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चलाना जोखिम भरा हो गया है, जिससे हादसों की आशंका लगातार बनी हुई है।

इस मार्ग पर अधिकांश वाहन तेज गति से चलते हैं, ऐसे में कंक्रीट सड़क पर बने गड्ढों का समय रहते अंदाजा नहीं लग पाता। विशेष रूप से रात के समय दोपहिया वाहनों से यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह मार्ग बेहद खतरनाक साबित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि यात्रियों को जान हथेली पर रखकर सफर करना पड़ रहा है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, गड्ढों के कारण कई बार नए यात्री टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर से यात्रा करते समय संतुलन खो बैठते हैं। कई मामलों में वाहन गड्ढों में फिसलकर पलट चुके हैं, जिससे चालकों और यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कुछ दुर्घटनाओं में सामने से आ रहे वाहनों से टक्कर की घटनाएं भी सामने आई हैं।

गौरतलब है कि आरमोरी–ब्रह्मपुरी 353D नेशनल हाईवे की दो लेन कंक्रीट सड़क का निर्माण वर्ष 2017 में पूरा हुआ था। इस परियोजना का ठेका मुंबई की अजवानी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया था। नागपुर पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (नेशनल हाईवे) के निर्देशानुसार कंपनी ने समय पर कार्य पूरा किया और इसके बाद लगभग पांच वर्षों तक मेंटेनेंस का कार्य भी किया गया। अब सड़क बने 8 से 9 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन वर्तमान में बड़े-बड़े गड्ढे सड़क की हालत पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों और नियमित यात्रियों ने नागपुर पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (नेशनल हाईवे) के अधिकारियों से मांग की है कि संभावित बड़े हादसों से बचने के लिए तुरंत गड्ढों को भरने का विशेष अभियान चलाया जाए और कंक्रीट सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द की जाए। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में इस मार्ग पर गंभीर दुर्घटनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता।