logo_banner
Breaking
  • ⁕ Bhandara: ट्रक को ओवरटेक करते समय पिकअप की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत ⁕
  • ⁕ नागपुर में साइकिल चालकों के लिए सड़कें नहीं, आईटीडीपी इंडिया के सर्वे रिपोर्ट में आया सामने ⁕
  • ⁕ संत श्री गजानन महाराज का 148वा प्रकट दिन आज; शेगांव में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, गण गण गणात बोते के जयघोष से गूंजा परिसर ⁕
  • ⁕ स्थायी समिति गठन पर सियासी दबाव हावी; दावेदारों की जोरदार लॉबिंग, समिति में जगह न मिलने से वरिष्ठ नगरसेवक नाराज ⁕
  • ⁕ Gondia: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Bhandara: जिले के सभी रेत घाट 25 फरवरी तक बंद, NGT का बड़ा आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: यशोधरानगर में ऑटो वर्कशॉप में हुई चोरी, 3.40 लाख का सामान गायब, पुलिस कर रही खोजबीन ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

चंद्रपूर मनपा के सत्ता का फार्मूला तय कल दोपहर तक घोषणा - विधायक सुधीर मुनगंटीवार


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: शहर महानगरपालिका में भाजपा का महापौर बनने को लेकर सभी राजनीतिक चर्चाएं पूरी हो चुकी हैं और कल दोपहर तक इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी, यह जानकारी भाजपा नेता एवं विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने दी। भाजपा की ओर से . संगीता खांडेकर महापौर पद की अधिकृत उम्मीदवार होंगी और चर्चा में शामिल सभी दल उन्हें समर्थन देंगे, ऐसा विश्वास भी उन्होंने व्यक्त किया।महापौर पद के चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविंद्र चव्हाण के साथ चर्चा हो चुकी है और चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गई है, ऐसा मुनगंटीवार ने स्पष्ट किया।

समर्थन देने वाले दलों के साथ बातचीत अंतिम चरण में है और चर्चा पूरी होते ही लिखित समझौता किया जाएगा। यह समझौता भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष हरिश शर्मा द्वारा किया जाएगा, यह जानकारी भी उन्होंने दी। 10 तारीख को होने वाली आमसभा में चर्चा में शामिल दल भाजपा उम्मीदवार को आधिकारिक समर्थन देंगे। साथ ही, चर्चा में तय किए गए अनुसार अन्य पद संबंधित दलों को दिए जाएंगे, ऐसा भी मुनगंटीवार ने बताया। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) का महापौर बनेगा या नहीं, इस पर फिलहाल टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। चर्चाएं इन-कैमरा होती हैं और उन्हें सार्वजनिक करना शिष्टाचार का उल्लंघन होगा, ऐसा उन्होंने कहा।

संगीता खांडेकर निश्चित रूप से महापौर बनेंगी, ऐसा दृढ़ विश्वास व्यक्त करते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि मनपा के निधि और विकास कार्यों को लेकर उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से चर्चा की है और वे पूरी ताकत के साथ चंद्रपुर महानगरपालिका के साथ खड़े रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस के साथ चुनाव-पूर्व गठबंधन में शामिल कुछ दलों से संपर्क हुआ है, लेकिन वे सीधे तौर पर भाजपा को समर्थन देने की स्थिति में नहीं हैं ऐसी जानकारी विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने दी