logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Gondia

Gondia: भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत


गोंदिया: गोंदिया जिले के सड़क अर्जुनी तहसील अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-53 पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रायपुर से नागपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी एक स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज से पहले ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान आनंद प्रेमलाल झिंगरे (निवासी – कोहमारा, तहसील सड़क अर्जुनी) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों और पुलिस की मदद से उसे ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार कार चालक अवदेश कुमार श्रीवास्तव (निवासी – नैनपुर, मध्य प्रदेश) वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि अवदेश पुणे में शिक्षक पद पर जॉइनिंग के लिए जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही डुग्गीपार पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारू किया। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।