logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

खासदार औद्योगिक महोत्सव’ का हुआ समापन, तीन दिन में 45 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव पर हस्ताक्षर


नागपुर: नागपुर सहित पूरे विदर्भ में औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय ‘खासदार औद्योगिक महोत्सव’ अर्थात ‘एडवांटेज विदर्भ’ का रविवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस आयोजन के दौरान लगभग 45 हजार करोड़ रुपये के निवेश समझौते हुए, जिससे विदर्भ क्षेत्र में उद्योगों के विस्तार और रोजगार सृजन की संभावनाएं मजबूत हुई हैं।

नागपुर सहित विदर्भ में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाला तीन दिवसीय ‘खासदार औद्योगिक महोत्सव’ यानी ‘एडवांटेज विदर्भ’ रविवार को संपन्न हो गया। इस आयोजन के दौरान कुल लगभग 45 हजार करोड़ रुपये के निवेश समझौते किए गए, जिससे क्षेत्र में उद्योगों के विस्तार और रोजगार के नए अवसर सृजित होने की उम्मीद है। महोत्सव के माध्यम से देश-विदेश के निवेशकों ने विदर्भ में निवेश को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया। विभिन्न क्षेत्रों जैसे मैन्युफैक्चरिंग, एग्रो-प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स, आईटी और ऊर्जा क्षेत्र में हुए समझौतों से विदर्भ की औद्योगिक पहचान को मजबूती मिलेगी।

खासदार औद्योगिक महोत्सव ‘एडवांटेज विदर्भ’ में इस वर्ष एमएसएमई सेक्टर पर विशेष फोकस रहा। महोत्सव के दौरान 100 से अधिक एमएसएमई कंपनियों ने अपनी औद्योगिक प्रदर्शनी लगाई, जिससे लघु एवं मध्यम उद्योगों को अपनी क्षमता और उत्पादों को प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच मिला। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा, जिसमें 23 देशों के राजदूतों की सहभागिता दर्ज की गई।

इससे ‘एडवांटेज विदर्भ’ के साथ-साथ नागपुर और पूरे विदर्भ क्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली। समापन समारोह में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे तथा महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री पंकज भोयर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने सफल आयोजन के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित एडवांटेज विदर्भ की पूरी टीम को बधाई एवं धन्यवाद दिया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नागपुर सहित विदर्भ अब एक सशक्त औद्योगिक केंद्र के रूप में उभर रहा है और देश-विदेश से निवेश यहां आकर्षित हो रहा है। उन्होंने विदर्भ में एमएसएमई उद्योगों को और अधिक बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि, विदर्भ किसान आत्महत्या से जूझ रहा था। इन परिस्थितियों  निकलने के लिए हमने विदर्भ में कृषि सहित विभिन्न उद्योगों को स्थापित करने का प्रयास किया। आज वह पूरा होती दिखाई दे रही है। केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि, बेरोजगारों को रोजगार देना हमारा मुख्य उद्देश्य है।