logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

13 लाख की साइबर ठगी मामले में दो आरोपी सिलवासा से गिरफ्तार, शेयर मार्केट निवेश का झांसा देकर बनाया था शिकार


नागपुर: नागपुर साइबर पुलिस (Nagpur Cyber Police) को बड़ी सफलता मिली है। शेयर मार्केट (Share Market) में निवेश के नाम पर एक बैंक के जनरल मैनेजर से 13 लाख रुपये से अधिक की साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सिलवासा से गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी 57 वर्षीय हैं और धरमपेठ स्थित एक निजी बैंक में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। आरोप है कि सितंबर 2025 से नवंबर 2025 के बीच अज्ञात साइबर ठगों ने फर्जी ई-मेल और निवेश में अधिक मुनाफे का लालच देकर उनसे कुल 13 लाख 27 हजार 376 रुपये की ठगी की।

शिकायत में बताया गया था कि आरोपियों ने मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क कर स्वयं को ‘ग्रोथ इंडिया रिसर्च कंपनी’ से जुड़ा बताया और फर्जी ई-मेल के जरिए निवेश से संबंधित दस्तावेज भेजे। जांच में सामने आया है कि ठगों ने सेजल तिवारी, अर्पित माहेश्वरी, जयवर्धन कुकरेजा और चंदन जलरेजा जैसे नामों का इस्तेमाल कर शिकायतकर्ता और उनके सहकर्मी को शेयर मार्केट में भारी मुनाफे का झांसा दिया। इसके बाद अलग-अलग बहानों से ऑनलाइन माध्यम से रकम ट्रांसफर करवा ली गई।

मामले की जांच के दौरान साइबर पुलिस ने बृजेश सूर्यवंशी और दीपक अग्रवाल नामक दो आरोपियों को सिलवासा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खातों से करीब 6 लाख रुपये भी जब्त किए हैं। फिलहाल साइबर पुलिस इस पूरे ठगी गिरोह की कड़ियों को जोड़ने और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।