logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर मनपा में कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा की संगीता खांडेकर बनेंगी नई महापौर; एक वोट से खांडेकर ने कांग्रेस उम्मीदवार को हराया


चंद्रपुर: चंद्रपुर महानगरपालिका में मंगलवार को बड़ा सियासी उलटफेर देखने को मिला। महापौर चुनाव में कांटे की टक्कर के बीच भाजपा की संगीता खांडेकर ने जीत दर्ज की, जबकि उपमहापौर पद पर उद्धव गुट के प्रशांत दानव निर्वाचित हुए। महापौर चुनाव से ठीक पहले भाजपा और उद्धव गुट के बीच गठबंधन का ऐलान होते ही मनपा के राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल गए। इस बदले हुए समीकरण का सीधा असर नतीजों पर दिखा। मनपा में भाजपा की यह जीत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार और सांसद प्रतिभा धानोरकर के लिए बड़ा राजनीतिक झटका मानी जा रही है।  

कहते हैं सियासत में न कोई स्थायी दोस्त होता है, न कोई स्थायी दुश्मन—और मंगलवार को चंद्रपुर में यह कहावत पूरी तरह चरितार्थ होती नजर आई। महापौर और उपमहापौर चुनाव से ठीक पहले चिर-प्रतिद्वंदी भाजपा और उद्धव गुट ने गठबंधन का ऐलान किया और न सिर्फ हाथ मिलाया, बल्कि दोनों प्रमुख पदों पर जीत भी दर्ज कर ली।

शहर के रानी हीराई हॉल में चंद्रपुर महानगरपालिका की विशेष सभा आयोजित की गई, जिसमें महापौर पद के लिए मतदान हुआ। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार संगीता खांडेकर ने कांग्रेस की वैशाली महाडोळे को बेहद करीबी मुकाबले में हराया। खांडेकर को 32 वोट मिले, जबकि महाडोळे को 31 वोट हासिल हुए। एमआईएम ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया, जिसके चलते महज एक वोट के अंतर से भाजपा ने महापौर पद पर कब्जा जमाया।

वहीं उपमहापौर पद पर उद्धव गुट के प्रशांत दानव को जीत मिली। हालांकि उपमहापौर चुनाव में कांग्रेस समर्थित पप्पू देशमुख और प्रशांत दानव के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा और दोनों को 32–32 वोट मिले। चुनाव टाई होने के बाद ईश्वर चिट्ठी के जरिए फैसला किया गया, जिसमें प्रशांत दानव विजयी घोषित हुए।

चंद्रपुर मनपा में भाजपा की इस अप्रत्याशित जीत को कांग्रेस विधायक विजय वडेट्टीवार और सांसद प्रतिभा धानोरकर के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। मनपा चुनाव में कांग्रेस 27 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और दोनों नेता कांग्रेस का महापौर बनने का दावा कर रहे थे। लेकिन अंतिम समय में बदले राजनीतिक समीकरणों ने पूरी बाजी पलट दी।

विकसित चंद्रपुर के लिए काम करेंगे

महापौर पद पर मिली जीत से भाजपा में उत्साह का माहौल है। पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि, चंद्रपुर के विकास के लिए उबाठा शिवसेना के साथ गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने चंद्रपुर के विकास के लिए एक प्लान तैयार किया है और वे एक विकसित चंद्रपुर के लिए काम करेंगे।