logo_banner
Breaking
  • ⁕ "अधिकारियो को खरात एक दूसरे की पत्नियों से संबंध रखने का देता था सलाह", विजय वडेट्टीवार का सनसनीखेज दावा ⁕
  • ⁕ "बयानबाजी करने से अच्छ विजय वडेट्टीवार सरकार या एसआईटी को साबुत दें", चंद्रशेखर बावनकुले का कांग्रेस नेता को आवाहन ⁕
  • ⁕ Bhandara: नरभक्षी बाघिन का आतंक, एक की मौत, महिला गंभीर; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम ⁕
  • ⁕ Nagpur: रामनवमी पर नागपुर में हाई अलर्ट, 2500 पुलिसकर्मी सुरक्षा में रहेंगे तैनात ⁕
  • ⁕ भारत का 'मिशन गैस ग्रिड': केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, अब हर घर तक पाइपलाइन से पहुंचेगी गैस; एलपीजी पर निर्भरता होगी खत्म! ⁕
  • ⁕ नागपुर में 'बर्ड फ्लू' की दस्तक: सेमिनरी हिल्स 'बाधित क्षेत्र' घोषित, अंडे और चिकन की बिक्री पर 21 दिनों का प्रतिबंध ⁕
  • ⁕ जामसांवली धाम में उमड़ेगा भक्ति का महासागर: "हनुमान लोक" का प्रथम चरण हुआ पूरा, मुख्यमंत्री मोहन यादव 26 मार्च को करेंगे लोकार्पण ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जंगली सुअर के हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल भद्रावती तहसील की घटना; चंद्रपुर रेफर


चंद्रपुर: भद्रावती तहसील के चपराला गांव में शुक्रवार (7 फरवरी) को जंगली सुअर के हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना सुबह करीब साढ़े दस से ग्यारह बजे के बीच चालबर्डी शेत शिवार में घटी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चपराला निवासी स्वताबाई नवले (65) एवं सुनंदा नागपुरे (45) नागपुरे के खेत में कपास चुनने जा रही थीं। इसी दौरान अचानक सामने से आ रहे  जंगली सुअर ने दोनों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गईं।

महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर सरपंच विलास ले-डांगे, मारुति कोंडेकर, ज्ञानेश्वर सिडाम, हर्षल कुटेमाटे एवं कपिल झाड़े मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें सुअर के चंगुल से छुड़ाया।

घायल महिलाओं को तत्काल भद्रावती ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए चंद्रपुर ग्रामीण अस्पताल रेफर किया गया।

घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार वन विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों की भेट ली। ग्रामीणों ने वन्यजीवों के बढ़ते आतंक पर रोक लगाने की मांग की है।