logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराष्ट्रीय किडनी रैकेट का पर्दाफाश


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिला स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) की टीम ने अवैध साहूकारी और किडनी प्रत्यारोपण से जुड़े एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। यह कार्रवाई ब्रह्मपुरी तहसील के मिंथूर गांव के एक किसान की शिकायत के आधार पर ब्रह्मपुरी पुलिस थाने में दर्ज मामले की जांच के दौरान की गई।


मामले की गहन जांच करते हुए स्थानीय अपराध शाखा ने आरोपियों का सुराग लगाकर दिल्ली, कोलकाता, चंडीगढ़, त्रिची, सोलापुर सहित देश के विभिन्न राज्यों और जिलों से आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के माध्यम से राज्य ही नहीं, बल्कि देशभर में फैले किडनी तस्करी के नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस की इस सटीक और प्रभावी जांच कार्यवाही की हर स्तर पर सराहना की जा रही है।


इस उल्लेखनीय कार्य के लिए गणतंत्र दिवस के अवसर पर पालकमंत्री अशोक उईके के हाथों स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे सहित अपराध शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी विनय गौड़ा तथा जिला पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पालकमंत्री अशोक उईके ने कहा,

“इस साहसिक और प्रभावी कार्रवाई से आम जनता के बीच पुलिस विभाग की छवि और अधिक मजबूत हुई है तथा कानून व्यवस्था पर लोगों का विश्वास दृढ़ हुआ है।”


उन्होंने यह भी कहा कि इस कार्रवाई से अवैध साहूकारी और मानव अंग तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने में निश्चित रूप से मदद मिलेगी।