logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ठाकरे गुट के नगरसेवकों की मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात, सांसद धानोरकर बोली- सत्ता स्थापित पर नहीं पड़ेगा कोई असर


चंद्रपुर: चंद्रपुर महानगर पालिका में सत्ता स्थापित को लेकर उठापटक का दौर जारी है। कांग्रेस द्वारा सत्ता स्थापित करने के प्रयास के बीच उद्धव ठाकरे गुट के नगरसेवक सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करने वाले हैं। इस मुलाकात को लेकर शहर की सियासी गलियारों में तरह–तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

वहीं इस मुलाकात पर कांग्रेस सांसद प्रतिभा धनोरकर ने पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस का रुख स्पष्ट कर दिया है। धनोरकर ने कहा कि मनपा में कांग्रेस और सहयोगी दलों के पास स्पष्ट बहुमत है, इसलिए मेयर पद को लेकर किसी भी तरह का संशय नहीं है। उन्होंने कहा, “मनपा में हमारे पास नंबर हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि महापौर हमारी पार्टी से ही होगा। हमारी सभी पार्टियां हमारे साथ मजबूती से खड़ी रहेंगी।”

ठाकरे गुट के नगरसवेकों की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात पर साफ रुख रखते हुए सांसद धनोरकर ने कहा कि, "मुख्यमंत्री से मिलना किसी का भी अधिकार है और इसमें कोई असामान्य बात नहीं है। हालांकि, इस बैठक का मनपा में सत्ता संतुलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने दो टूक कहा, "वह राज्य के मुख्यमंत्री हैं, इसलिए कोई भी उनसे मिल सकता है। लेकिन इस मीटिंग से म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की पावर पोजिशन में कोई बदलाव नहीं होगा।”

MP प्रतिभा धनोरकर ने भरोसा जताते हुए कहा कि कांग्रेस का मेयर उम्मीदवार ही चुना जाएगा और मनपा में कांग्रेस नेतृत्व में ही अगली सत्ता बनेगी। चंद्रपुर मनपा में मेयर चुनाव से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है, जिस पर अब सभी की नजरें आने वाले फैसलों पर टिकी हैं।