logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

Chandrapur: शहर गर्मियों की तैयारी में भी पीछे, ‘अमृत’ जलवाहिनी योजना के बावजूद कई क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंचा


चंद्रपुर: विदर्भ में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और चंद्रपूर में गर्मियों की पाणी संकट की तैयारी अभी भी पीछे छूट रही है। मार्च का आधा महीना गुजरने के बावजूद टैंकर आपूर्ति के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, जिससे नागरिकों को गर्मियों में पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

शहर की प्यास बुझाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करके ‘अमृत’ जलवाहिनी योजना शुरू की गई है, लेकिन कई इलाकों तक अभी भी नियमित पानी नहीं पहुंचा है। वडगांव, रमाबाई नगर, बाबूपेठ, राजीव गांधी नगर, लालपेठ, हनुमान नगर, निर्माण नगर, बंगाली कैंप जैसे क्षेत्रों में गर्मियों में पानी की कमी का खतरा मंडरा रहा है।

पिछले साल महापालिका ने 58 सिंटेक्स टैंकी लगाकर 107 टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की थी, लेकिन इस बार मार्च का आधा महीना बीत जाने के बावजूद टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, जिससे यह व्यवस्था कागजों तक ही सिमट गई है। उपमहापौर प्रशांत दानव ने बताया कि मनपा चुनाव दो महीने पहले ही संपन्न हुए हैं और हमने हाल ही में पदभार संभाला है; जल्द ही समीक्षा कर उपाय किए जाएंगे।

वहीं, जनविकास सेना के गटनेता पप्पू देशमुख ने कहा कि मनपा की विशेष सभा में यह मुद्दा उठाया गया था, लेकिन सत्ताधारियों के आपसी विवाद के कारण इस पर ध्यान नहीं दिया गया, जिससे चंद्रपूरवासियों को गंभीर पानी संकट का सामना करना पड़ सकता है।