सांसद प्रतिभा धानोरकर को बड़ा झटका: गट नेता के नाम पर पांच नगरसेवक नाराज, पहुंचे अज्ञात स्थान
चंद्रपुर: कांग्रेस के 13 नगरसेवकों का गुट गठित होने के बाद अब पार्टी के भीतर एक बार फिर बड़ी राजनीतिक हलचल देखने को मिल रही है। दो दिन पहले नागपुर विभागीय आयुक्त कार्यालय में कांग्रेस के 13 नगरसेवकों के गुट का पंजीकरण किया गया था, जिसमें सुरेंद्र अडबले को गुटनेता नियुक्त किया गया।
हालांकि, इस प्रक्रिया पर कई नगरसेवकों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने यह कहते हुए विभागीय आयुक्त कार्यालय में एक लिखित पत्र सौंपा कि गुट गठन और गुटनेता की नियुक्ति की यह प्रक्रिया उन्हें मान्य नहीं है। इसके चलते कांग्रेस के भीतर चल रही गुटबाज़ी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है।
इसी बीच अब एक और बड़ी राजनीतिक घटना सामने आई है। सांसद प्रतिभा धानोरकर के साथ रहे चार से पाच नगरसेवक फिलहाल अज्ञात स्थान पर होने की जानकारी सामने आई है। इन नई घटनाओं के चलते गुटनेता चयन के बाद शुरू हुआ आंतरिक राजनीतिक संघर्ष अब और तेज़ होने की संभावना जताई जा रही है। कांग्रेस के भीतर बदलते सत्ता समीकरणों को लेकर अब सभी की निगाहें आगे होने वाले घटनाक्रम पर टिकी हुई हैं।
admin
News Admin