logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Chandrapur

कांग्रेस हाईकमान की चौखट पर चंद्रपुर मनपा का सत्ता संघर्ष, विजय वडेट्टीवार और सांसद प्रतिभा धानोरकर के बीच तीखा राजनीतिक टकराव


- पवन झबाडे

चंद्रपुर: शहर महानगरपालिका चुनाव में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आई है। कांग्रेस के कुल 27 नगरसेवक निर्वाचित हुए हैं, लेकिन आंतरिक गुटबाजी के चलते पार्टी अब तक सत्ता का गठन नहीं कर पाई है।

निर्वाचित नगरसेवक किस नेता के साथ हैं, इस मुद्दे को लेकर विधायक विजय वडेट्टीवार और सांसद प्रतिभा धानोरकर के बीच तीखा राजनीतिक टकराव देखने को मिल रहा है। इस संघर्ष के कारण कांग्रेस के नगरसेवक दो गुटों में बंट गए हैं। कुछ नगरसेवक धानोरकर के समर्थन में हैं, जबकि कुछ वडेट्टीवार के साथ खड़े हैं। दोनों नेताओं के बीच बढ़ता राजनीतिक तनाव अब चरम पर पहुंच चुका है। सबसे अधिक नगरसेवक होने के बावजूद कांग्रेस सत्ता से दूर बनी हुई है। 

स्थानीय स्तर पर हल नहीं निकल पाने के कारण यह मामला अब सीधे दिल्ली तक पहुंच गया है।इसी कड़ी में कल दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के. सी. वेणुगोपाल की मौजूदगी में प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ, विधायक विजय वडेट्टीवार और सांसद प्रतिभा धानोरकर की अहम बैठक होने जा रही है। चंद्रपुर महानगरपालिका में सत्ता संघर्ष को लेकर अंतिम फैसला अब दिल्ली में ही होने की बात स्पष्ट हो गई है।