logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: खेत में काम कर रहे किसान पर बाघ का हमला, गई जान


चंद्रपुर: नागभीड तहसील के मिंडाला में खेत में काम कर रहे एक किसान पर बाघ ने अचानक हमला कर उसे मार डाला। यह घटना मंगलवार 23 जुलाई शाम करीब 6.30 बजे की है। मृतक का नाम डोडकु शेंडारे (60) है। विस्तार से बता दें, डोडकू शेंडारे रूटीन की तरह खेत का निरीक्षण करने गए थे। उनका फार्म कोसंबी गवली-वसला मकता रोड पर स्थित है।

शाम को घर लौटते समय बाघ ने अचानक डोडकू पर झपट्टा मार दिया। बाघ उन्हें कुछ दूर तक घसीट ले गया। जब अन्य किसानों ने डोडकू शेंडारे को खेत में नहीं देखा तो तलाश शुरू हुई। उन्होंने कुछ दूरी पर एक बाघ और जमीन पर एक शव पड़ा देखा। लोग पागल हो गये। लोगों ने इस घटना की सूचना वन विभाग और थाने में दी। पुलिस और वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए थे।