logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: भद्रावती, चंदनखेड़ा, शेगांव, चिमूर मार्ग बंद; भारी पानी से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त


चंद्रपुर: भारी बारिश के कारण भद्रावती तालुका में चंदनखेड़ा, शेगांव, चिमूर मार्ग बंद हो गया है और यातायात ठप हो गया है। बारिश के कारण भद्रावती चंदनखेड़ा, शेगांव मुख्य मार्ग पर नाले में पानी भर गया है और नदी के किनारे की कृषि फसलों को नुकसान पहुंचा है. ग्रामीण अस्पताल जा रहे कई नागरिक इस सड़क पर फंस गए हैं, इसलिए जनता मांग कर रही है कि प्रशासन तुरंत पंचनामा कर इस पर ध्यान दे।

बाढ़ में बहा ट्रक, बची ड्राइवर की जान

आज सुबह हुई भारी बारिश के कारण चंद्रपुर जिले में हर जगह बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है. चंदनखेड़ा शेगांव रोड पर श्मशान घाट के पास पुल की ऊंचाई कम होने के कारण यहां हमेशा यातायात अवरुद्ध रहता है. इस तरह आज की बाढ़ में पानी का पूर्वानुमान न होने के कारण आइसर कंपनी का पूरा ट्रक बह गया। मिली जानकारी के मुताबिक, यह ट्रक मथुरा का है और गाड़ी नंबर HR 73 B 4783 चंद्रपुर से भंडारा जा रही थी, तभी चंदनखेड़ा के पास पुल से बह गई. करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद शेगांव पुलिस ड्राइवर को पानी से बाहर निकालने में कामयाब रही।