logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: ब्रह्मपुरी में बड़ी दुर्घटना, बिजली के तार के चपेट में आये चार किसान; मौके पर मौत


चंद्रपुर: ब्रम्हपुरी तातहसील के गणेशपुर गांव में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां खेतों में काम करते समय बिजली के तारों की चपेट में आने से चार किसानों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई।बिजली के टूटे तार की चपेट में आने से यह हादसा होने की बात सामने आई है। एक साथ किसानों की मौत से जिले में हड़कंप मच गया है। आनन् -फानन में पुलिस सहित जिलाप्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गई है। 

चंद्रपुर जिले के ब्रह्मपुरीतहसील के गणेशपुर में किसान सुबह कृषि कार्य के लिए खेतों में गए थे। वहां काम करने के दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. मृतक किसानों के नाम पुंडलिक मानकर, प्रकाश राऊत, युवराज डोंगरे, नानाजी राऊत हैं। इस घटना में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया है.

बताया यह भी जा रहा है कि दो दिन पहले हुई भारी बारिश के कारण बिजली के तार खेत में गिरे पड़े थे। इसी के चपेट में आने से यह हादसा होने की बात कही जा रही है। इस घटना से चंद्रपुर जिले में शोक फैल गया है. इस बीच, पालक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार और राज्य विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने घटना पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं।