logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिले में फिर से लागू हो शराबबंदी, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष चित्रा वाघ ने की मांग


चंद्रपुर: महाविकास अघाड़ी सरकार के दौरान हटाई गई शराबबंदी को फिर से लागू किया जाना चाहिए। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ ने यहां मांग की कि शराबबंदी सिर्फ कागजों पर नहीं बल्कि प्रभावी ढंग से लागू होनी चाहिए। वाघ की मांग से जिले में एक बार फिर राजनीतिक उठापटक के संकेत मिल रहे हैं। 

राज्य में लाया जाए लव जिहाद कानून 

भाजपा राज्य महिला मोर्चा अध्यक्ष बनने के बाद से वाघ विदर्भ के दौरे पर हैं। वह रोज एक जिले का दौरा कर रही हैं। इसी क्रम में वह आज चंद्रपुर पहुंची। अपने प्रेस वार्ता में वाघ ने उत्तर प्रदेश की तर्ज पर राज्य में भी लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि, राज्य में लगातार लव जिहाद के मामले बढ़ रहे हैं। जिसको रोकना बहुत जरुरी है। 

भाजपा नेता ने कहा, हम पूरे महाराष्ट्र में संगठन का विस्तार करना चाहते हैं। उन्होंने आगे कहा, महिला मोर्चा के माध्यम से महिलाओं की सभी समस्याओं का समाधान करना प्राथमिकता है। उन्हें सिर्फ इसलिए नामित नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वे महिला हैं बल्कि उनमें निर्वाचित होने की क्षमता होनी चाहिए। सिर्फ इसलिए कि आप एक महिला हैं, उम्मीदवार होना सही नहीं है। 

वाघ ने आगे कहा, दूसरी पार्टियों और बीजेपी में बड़ा अंतर है. बीजेपी में प्रेशर सिस्टम काम नहीं करता। काम करने वालों को अवसर मिलते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता जानते हैं कि किसी को कहां मौका देना है।

न्याय पर मुझे पूरा भरोसा

मंत्री संजय राठौर मामले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वह न्याय के भगवान में विश्वास करती हैं। महिलाओं का सम्मान होना चाहिए। महिलाएं इस तरह घिरी हुई हैं कि उन्हें कुछ कहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ महिलाओं का अपमान करना महाराष्ट्र का अपमान है, इस तरीके को महाराष्ट्र में जड़ जमाने नहीं दिया जाएगा।