logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: विद्यार्थियों ने महाविद्यालय पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, 40 छात्रों ने नहीं दिया दी परीक्षा


चंद्रपुर: गोंडवाना विद्यापीठ की शीतकालीन सत्र की परीक्षा देने आए छात्रों ने एग्जाम सेंटर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस दौरान 40 छात्रों ने पेपर भी नहीं दिया। इसी के साथ छात्रों ने यह भी कहा कि, अगर वह फेल होतें हैं तो उसके लिए एग्जाम सेंटर होगा। छात्रों के इस आरोप से विश्वविद्यालय हड़कंप मच गया है।  

शीतकालीन सत्र की परीक्षा के लिए भिसी के कला व वाणिज्य महाविद्यालय को एग्जाम सेंटर बनाया गया है। जहां स्थानीय छात्र और डॉ.आशिष मोहरकर विज्ञान, वाणिज्य व कला महाविद्यालय के छात्र परीक्षा दे रहे है। दोनो ही महाविद्यालय का परीक्षा केन्द्र एक ही जगह होने से दो शिफ्ट में परीक्षा ली जा रही है।

चेकिंग के नाम पर बदसलूकी

गुरुवार 15 दिसंबर को सुबह 9:3O बजे तीनों शाखा के पेपर शुरू हुए। पेपर शुरू होने के पूर्व महाविद्यालय के प्राध्यापक द्वारा छात्रों के पास कोई चिट है या नहीं यह चेक किया गया। साथ ही महिला प्राध्यापक द्वारा छात्राओं को चेक किया गया। इसके बाद पेपर शुरू किया गया. परंतु पेपर शुरू होने के पश्चात पुनः छात्रों को चेक किया गया। ये सिलसिला पहले पेपर से लगातार शुरू है। इस दौरान छात्रों ने कला व वाणिज्य महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. गिरडे तथा एक महिला प्राध्यापक पर, तुम चिट बहाद्दर हो, तुम जिस कॉलेज में पढते हो वहा तुम चीटिंग करके पास हुए हो, इस तरह के ताने मारने के साथ छात्राओं ने सभी के सामने कपड़े ऊपर कर चिट ढूंढने का गंभीर आरोप लगाया भी लगाया। 

महाविद्यालय प्रशासन होगा जिम्मेदार 

 छात्रों ने प्राध्यापक पर अपने यहां के छात्रों को चीटींग करने में मदद करने और परीक्षा के समय मोबाइल रखने का भी आरोप लगाया। साथ ही तीन घंटे का पेपर जल्दी से लिखकर अपने घर जाओ, तुम्हारे लिए हमें भी यहां रुकना पड़ता है, हमें और भी काम होते है, इस तरह से धमकी देने का भी आरोप लगाया। छात्रों ने कहा कि, यदि हम पेपर में फेल होते है तो इसके लिए कला व वाणिज्य महाविद्यालय भिसी के सभी प्राध्यापक जिम्मेदार रहेंगे।  

कॉलेज को बदनाम करने का प्रयास

इस संदर्भ में कला व वाणिज्य महाविद्यालय भिसी में शुरू परीक्षा केन्द्र के मुख्य पर्यवेक्षक प्रा. डॉ.ठावरी तथा बाह्य पर्यवेक्षक प्रा.डॉ. कामड़ी से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया की छात्रों को चिटींग करने से मना करने पर कुछ छात्रों ने महाविद्यालय को बदनाम करने हेतु झूठे आरोप लगाए है। साथ हम सभी छात्रों के साथ एक समान व्यवहार करते है।

छात्रों ने की युनिव्हर्सिटी में शिकायत

पिडीत छात्र डॉ. आशीष मोहरकर कला, विज्ञान व वाणिज्य महाविद्यालय भिसी के है। छात्रों ने पुरी घटना अपने कॉलेज के प्राचार्य तथा प्राध्यापकों को बताई तथा सभी छात्रों ने कॉलेज के माध्यम से गोंडवाना  यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक से एग्जाम सेंटर कला व वाणिज्य महाविद्यालय भिसी की शिकायत की है। इस दौरान कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।