logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जिले के बाघ का आतंक, फिर गई एक व्यक्ति की जान


चंद्रपुर: जिले में जंगली जानवरों का आतंक लगातर बढ़ता जा रहा है। जिले के दो तहसीलों सिंदेवाही  और नागभीड़ में बाघ और तेंदुआ का उत्पात मचा हुआ है। सिंदेवाही  में जहां तेंदुआ घर में घुसा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ नागभीड में बाघ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृत व्यक्ति की मौत  किशोर दादाजी वाघमारे (37) है। यह घटना शनिवार को नागभिड़ वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिंदला वन क्षेत्र मंगली बीट के कमरा नंबर 721 में हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, किशोर जंगल गया हुआ था। शाम करीब साढ़े पांच बजे घर लौटते समय बाघ ने किशोर पर हमला कर दिया। इस हमले में उनकी मौत हो गई। उसका शव जंगल में पड़ा हुआ था। सुबह करीब 6 बजे ग्रामीण जंगल में गए तो कमरा नंबर 721 में शव मिला। वन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 20 हजार रुपये दिए गए।