logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

नकली शराब पर पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार हुए सख्त, पुलिस को दिया रैकेट का भंडाफोड़ करने का आदेश


चंद्रपुर: जिले के बड़ी संख्या में नक्सली शराब का निर्माण किया जारहा है। इसी क्रम में पिछले दिनों आबकारी विभाग ने नकली शराब कारखाने का भांडाफोड़ करते हुए बड़ी संख्या में नकली देशी शराब बनाने का सामन भी जब्त किया था। वहीं अब इस मामले में पालकमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पुलिस को नकली शराब बनने वालो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसी के साथ शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर भी मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।

मुनगंटीवार ने कहा, पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। जांच में अभी यह सामने आया है, कुछ लोग चंद्रपुर जिले से गडचिरोली जिले में नकली शराब की सप्लाई की जारही है। इस कारोबार में शामिल सभी लोगों को पकड़ने और उनपर कार्रवाई करने का आदेश जिला एसपी को दिया गया है।"

16 लाख का सामान किया था जब्त

25 जनवरी को आबकारी विभाग ने ख़ुफ़िया जानकारी के आधार पर नकली देशी शराब बनाने वाली फक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। मूल तहसील के चीतेगांव स्थित एवीजे गोटफॉर्म में अवैध शराब बनाई जा रही है। टीम ने छापेमारी कर सीलिंग-ब्लेंडिंग मशीन, 7 बैरल स्प्रिट, डेढ़ लाख लेबल, 50 हजार कैप, 500 लीटर तैयार नकली शराब जैसे कुल साढ़े सोलह लाख रुपये का सामान जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था।