logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

बाघ की खाल बेचते अंतर्राजीय गिरोह का भंडाफोड़, वन विभाग ने छह को किया गिरफ्तार


चंद्रपुर: तेलंगाना-महाराष्ट्र सीमा पर मध्य चंदा वन प्रमंडल के जिवती वन क्षेत्र में बाघ की खाल बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का वन विभाग ने भंडाफोड़ किया है. यह कार्रवाई रविवार 2 अप्रैल को की गई। इस दौरान वन विभाग ने बाघ की खाल के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि तेलंगाना राज्य के आसिफाबाद जिले में इस बाघ का शिकार किया गया था और बाघ की खाल को महाराष्ट्र में बेचने की योजना थी.

बाघ के शिकार के बाद वन संरक्षक श्रीकांत पवार और वन परिक्षेत्र अधिकारी संदीप लांगड़े ने गोपनीय सूचना पर जिवती तालुका के पाटागुडा गांव में जाल बिछाया कि महाराष्ट्र के सीमावर्ती इलाकों में एक गिरोह बाघ की खाल और अंग लेकर आएग। इस दौरान बाघ की खाल बेचने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के छह लोगों को हिरासत में लिया गया।

जब आरोपियों से पूछताछ की गई, तो उन्होंने कहा कि उन्होंने तेलंगाना राज्य में आसिफाबाद के पास एक इलाके में बाघ का शिकार किया था और इसकी खाल की तस्करी के लिए महाराष्ट्र की सीमा से लगे जिवती के पाटागुडा गांव में लाए थे। इस मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों के नाम वन विभाग ने गोपनीय रखे हैं। इनमें से कुछ आरोपी तेलंगाना और महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।