logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

घर के सामने खेल रहीं मासूम बालिका पर तेंदुए ने किया हमला


चंद्रपुर- जिले के भद्रावती इलाके में आयुध निर्माणी कॉलोनी के सेक्टर-4 में अपने घर में खेल रही एक चार वर्षीय बालिका पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस घटना के बाद परिसर में दहशत फ़ैल गयी.खास है की खूंखार जंगली जानवर के हमले के बाद भी प्राची पंढरी नन्नावरे नामक मासूम सिर्फ हल्की जख़्मी हुई है.यह इलाका ताडोबा से सटा हुआ है.जिस वजह से यहाँ आये दिन बाघ और तेंदुए जैसे जानवरों की चहलकदमी देखीं जाती है.लेकिन हिंसक प्राणियों के घर की दहलीज तक पहुंच जाने की इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी दहशत निर्माण हो गयी है.इसी कॉलोनी में जंगली जानवरों के हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है.इससे पहले परिसर में बाघ की मौत की भी घटना सामने आ चुकी है.मंगलवार शाम प्राची आयुध निर्माणी के सेक्टर-4 में निवास क्रमांक 42 के सामने शाम के समय खेल रही थी इसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया।क़िस्मत से इस हमले में वो बच गयी.अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज दे दिया गया.