logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: 11 वर्षीय बच्चे ने अपहरण की रची साजिश, कारण जान सभी के उड़े होश


चंद्रपुर: चंद्रपुर में एक 11 साल के लडके ने अपने अपहरण की झूठी कहानी कुछ इस तरह से तैयार की कि जिसे सुनने के बाद पुलिस भी सन्न रह गयी. लडके ने यह कहानी सिर्फ इसलिए बनाई क्यूंकि उसके पिता उसे मोबाइल खेलने से रोकते थे. अपने पिता की रोकटोक से नाराज होकर ही ग्यारह साल के लड़के ने खुद का अपहरण कर लिया। राज्य में बच्चा चोरी गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह के बीच जिले में एक मासूम बच्चे के अपहरण की घटना से पुलिस भी परेशान हो गयी थी लेकिन समय रहते अपहरण की इस झूठी कहानी का पर्दाफाश क्राइम ब्रांच पुलिस द्वारा कर दिया गया.

इस  ग्यारह साल के लड़के बच्चा चोरी की अफवाह का ही इसका फायदा उठाकर अपने ही अपहरण का नाटक किया था। लडके के  पिता अपने बच्चे के  स्कूल नहीं जाने की वजह से नाराज थे जिस वजह से उन्होंने लड़के के हाथ से मोबाइल छीन लिया था. और उसे स्कूल भेज दिया। इससे लड़का नाराज हो गया। वह स्कूल नहीं जाना चाहता। लड़के ने अपनी स्कूल के सामने ही अपनी शर्ट का बटन तोड़ दिया. उसके बाद वहां खड़े कुछ लोगों को उसने बताया की कुछ अज्ञात लोगों ने उसका मुँह रूमाल उसे बेहोश करने की कोशिश की। लड़के द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर, शिक्षक ने उसके पिता को सूचना दी। 

पिता ने सीधे थाने में शिकायत की। जिसके बाद स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक जयप्रकाश निर्मल ने मामले की गंभीरता को भांपते हुए स्कूल परिसर के 'सीसीटीवी फुटेज' की जांच की। उसमें कुछ नजर नहीं आया। इसके बाद क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की गई। वहां भी कुछ नहीं मिला। इसके बाद जब पुलिस ने जब लड़के से पूछताछ की तो अपहरण का ड्रामा सामने आया। लडके ने  खुद अपहरण का नाटक किया क्योंकि उसके पिता ने मोबाइल फोन छीन लिया और उसे स्कूल भेज दिया।