logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

वनविभाग की काफ़ी जद्दोजहद के बाद वनविभाग ने नरभक्षी बाघ को पकड़ा


चंद्रपुर: बीते एक महीने से जिले के एक खास हिस्से में दहशत का पर्याय बन चुके नरभक्षी बाघ को वनविभाग को पकड़ने में कामयाबी मिली है. बीते 21 दिनों से वनविभाग की एक बड़ी टीम इस बाघ को पकड़ने की मुहीम में जुटी हुई थी.लेकिन यह बाघ लगातार चकमा दे रहा है.
 
बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे के करीब इस बाघ को बेहोश कर पकड़ने में वनविभाग को कामियाबी मिली। खास है की इस बाघ को पकड़ने का आदेश खुद राज्य के वनमंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने दिया था. बीते दिनों नागरिकों के भारी दबाव के चलते वनमंत्री को अधिकारियों को यह ताकीद भी करानी पड़ी थी की इस बाघ को पकड़ें नहीं तो निलंबन की कार्रवाई की जायेगी।
 
सावली के वनपरिक्षेत्र अधिकारी पी जी विरुटकर ने बताया की बुधवार सुबह सावली वनपरिक्षेत्र के कंपाटमेंट 502 से इस बाघ को पकड़ा गया है.बीते 21 दिनों से वनविभाग के 100 अधिकारी-कर्मचारी,डॉक्टर और शार्प शूटर इस बाघ को पकड़ने के ऑपरेशन से जुड़े हुए थे.
 
सावली तहसील के व्याहाड उपवनक्षेत्र के सामदा बीट में एक व्यक्ति को इसी बाघ ने मौत के घाट उतारा था.जिसके बाद नागरिकों में काफी रोष व्याप्त हो गया था.इसके बाद बाघ ने निलसनी पेटगाव के किसान कैलास खेडेकर को भी बाघ ने हमला कर मार डाला था. बाघ को पकड़ने के बाद उसे चंद्रपुर स्थित ट्रान्झिट ट्रिटमेंट सेंटर में भेजा गया है.