logo_banner
Breaking
  • ⁕ चंद्रशेखर बावनकुले ने अलग विदर्भ के मुद्दे पर कांग्रेस को दिया जवाब, कहा - अलग विदर्भ बीजेपी का एजेंडा ⁕
  • ⁕ अधिवेशन के पहले ही दिन शहर का राजनीतिक माहौल रहा गर्म, चार अलग-अलग मोर्चों ने अपनी मांगों को लेकर निकाली रैली ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आदित्य ठाकरे के दावे को किया खारिज, ठाकरे गुट के नेता पर किया पलटवार ⁕
  • ⁕ अधिवेशन में पांच दिन काम होने की उम्मीद, अब बची नहीं जवाब देने वाली सरकार: विजय वडेट्टीवार ⁕
  • ⁕ Akola: शिंदे सेना की समीक्षा बैठक; 'महानगर पालिका पर लहराएगा भगवा' ⁕
  • ⁕ इंडिगो की फ्लाइट सर्विस में रुकावट की वजह से बनी स्थिति जल्द ही कंट्रोल में आएगी: राम नायडू ⁕
  • ⁕ Chandrapur: एमडी पाउडर के साथ दो युवक गिरफ्तार, स्थानीय क्राइम ब्रांच की कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Parshivni: पुलिस पाटिल ने भागीमाहरी-पेढ़री ग्राम पंचायत क्षेत्र में हड़पी जल सिंचन विभाग की 5 एकड़ जमीन ⁕
  • ⁕ Buldhana: जलगांव जामोद से तीन नाबालिग लड़कियां लापता! माता-पिता की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ किडनैपिंग का केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Wardha: नगर परिषद चुनाव से पहले अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 250 पेटी शराब जब्त, मुख्य आरोपी मौके से फरार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: चंद्रपुर मनपा के नए आयुक्त अकनुरी नरेश


चंद्रपुर: चंद्रपुर महानगरपालिका के आयुक्त पद पर राज्य सरकार ने नाशिक विभाग के एकीकृत आदिवासी विकास प्रकल्प, कलवण के परियोजना अधिकारी और कलवण उपविभाग, नाशिक के सहायक जिलाधिकारी अकनुरी नरेश की नियुक्ति की है। उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। चार महीनों पहिले विपिन पालीवाल इनकी बदली के बाद विद्या गायकवाड़ प्रभारी आयुक्त के रूप में कार्य कर रही थीं।

आगामी महानगरपालिका चुनावों से पहले ही सरकार ने कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन्हीं में नाशिक विभाग के कलवण के IAS अधिकारी अकनुरी नरेश भी शामिल हैं। उनकी त्वरित बदली का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की अवर सचिव अनुष्का दळवी ने 12 दिसंबर को जारी किया है।

पत्र में यह उल्लेख किया गया है कि वे अपने वर्तमान पद का कार्यभार नाशिक के विभागीय आयुक्तों के मार्गदर्शन में किसी अन्य अधिकारी को सौंपें और चंद्रपुर महानगरपालिका में अपना नया कार्यभार विद्या गायकवाड़ से तुरंत संभाल लें।

शीतकालीन अधिवेशन के दौरान जब यह संभावना जताई जा रही थी कि आगामी मनपा चुनाव तक चंद्रपुर महानगरपालिका का कामकाज प्रभारी आयुक्त के हवाले ही रहेगा, उसी बीच शहर को नया पूर्णकालिक आयुक्त मिल गया है।