logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

चंद्रपुर मनपा की बड़ी कार्रवाई, टैक्स नहीं चुकाने के कारण दो प्रतिष्ठानों को किया सील


चंद्रपुर: चंद्रपुर महानगर पालिका (Chandrapur Municipal Corporation) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टैक्स नहीं चुकाने को लेकर एक हॉल और दूकान को सील कर दिया है। दोनों प्रतिष्ठानों पर 1,98,322 का बकाया था। दोनों ने कई सालो से टैक्स नहीं चुकाया था। इस कारण मनपा ने इन प्रतिष्ठानों पर यह कार्रवाई की।

ज्ञात हो की मनपा ने  बकाया टैक्स वसूल करने के लिए अभियान शुरू किया हुआ है। इसी के मद्देनजर मनपा ने 12 टीमों का गठन किया है, जो बकाया वसूल करेगी। हालांकि, इसके पहले मनपा ऐसे प्रतिष्ठानों को नोटिस भेजा गया। लेकिन उसके बाद भी जबा बकाया नहीं चुकाया गया तो प्रतिष्ठानों को सील करने का काम किया जा रहा है। 

सोमवार को मनपा ने पहली कार्रवाई सरकार नगर स्थित शिंदे मंगल कार्यालय पर कार्रवाई की। मंगल कार्यालय पर मनपा का 1,98,322 रुपये का बकाया था। वहीं दूसरी कार्रवाई रामनगर में प्रभाकर कोर्डे की दुकान पर की गई, कोर्डे पर एक लाख का टैक्स बकाया था। बार-बार नोटिस देने के बावजूद दोनों प्रतिष्ठानों ने टैक्स नहीं भरा जिसके कारण मनपा ने सील करने की कार्रवाई की है।