logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

भद्रावती में बड़ा हत्याकांड, चोरो ने मंदिर में सोरहे दो लोगों की हत्या कर चुराई दान पेटी 


यूसीएन न्यूज़ टीम

चंद्रपुर: जिले के भद्रावती तहसील के मंगली में बड़ा हत्याकांड हुआ है। जहां चोरो ने मदिर में सो रहे दो लोगों की हत्या कर दान पेटी को चुरा लिया। मृतकों की पहचान बापूजी खारकर (70) व उनके सहयोगी मधुकर खुजे (71) है। सुबह जब लोग मंदिर पहुंचे तब इस घटना का खुलासा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक  बापूजी खारकर ने अपने अपने जमीन पर खंडोबा का मंदिर बनवाया जहां वह अपने सहयोगी मधुकर खुजे के साथ रहते थे। बुधवार की रात को जब दोनों सो रहे थे तो अज्ञात चोर मंदिर में पहुंचे और सब्बल से दोनों के सर पर वार कर उनकी हत्या कर दी। 

इसके बाद आरोपी मंदिर के अंदर रखे दान पेटी को लेकर फरार हो गए। हालांकि, पेटी में कितने रूपये थे यह पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं हुई इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। लोगों में डर का माहौल है।