logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पिकअप के पलटने से 2 घायल: गोंडपिपरी-चंद्रपुर महामार्ग पर भीषण दुर्घटना


चंद्रपुर.  गोंडपिपरी आक्सापुर मार्ग पर आज गुरुवार को एक पिकअप पलटी होने से वाहन चालक सहित दो लोग घायल हो गए. इस घटना के लिए सूरजागढ प्रकल्प से आ रहा मालवाहक ट्रक को कारणीभूत बताया जा रहा है.

आज चंद्रपुर कोठारी मार्ग से पिकअप क्रं. एम एच 34 एवी 0855 गोंडपिपरी की ओर आ रही थी. इसी दौरान गडचिरोली जिले के सूरजगढ लोह अयस्क प्रकल्प से लोह अयस्क भरक आने वाले ट्रक वाहन के सामने आने से पिकअप चालक ने सडक किनारे वाहन उतारने का प्रयास किया तो पिकअप पलटी हो गई. पिकअप के चंद्रपुर निवासी वाहन चालक सज्जू करीमखान पठान और कोठारी निवासी विजय पुदटवार घायल हो गए है. 

गडचिरोली जिले के सूरजागढ के लोह अयस्क कच्चे माल का परिवहन बडे पैमाने पर शुरु है. सकी वजह से परिसर में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है. बार बार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए शेतकरी संगठना और पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने बल्लारशाह से सूरजागढ रेल मार्ग की मांग की है.

कुछ दिन पहले गोंडपिपरी में सूरजागड़ जा रहा ट्रक ने एक घर में घुस गया था.  6 अक्टूबर को सूरजागढ जा रहे ट्रक ने 7 दोपहिया, आटो को टक्कर मार दी थी. जिससे लाखों का नुकसान हुआ और 3 लोग घायल हो गए. इस घटना के बाद नागरिक उग्र हो गए. 

विभिन्न संगठनों के साथ तालुका में विभिन्न राजनीतिक दलों के अधिकारियों ने एक साथ आकर विरोध किया. कुछ दिन पहले गोंडपिपारी के व्यंकटपुर मोड के पास सुरजागड़ जा रहे एक वाहन ने एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी और आज  आज एक पिकअप वाहन पलट गया. दोनों घायलों को उपचार के लिए हास्पिटल में दाखिल किया है.