logo_banner
Breaking
  • ⁕ अमित ठाकरे ने आत्महत्या करने वाली छात्रा आकांशा चतुर्वेदी के परिजनों से की मुलाकात, दिया हर संभव मदद का भरोसा; सीएम देवेंद्र फडणवीस किया प्रहार ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: घात लगाकर बैठे बाघ ने किया किसान पर हमला 


चंद्रपुर: अपने खेत में लगी मक्के की फ़सल को देखने गए किसान पर घात लगाकर बैठे बाघ ने हमला कर दिया। इस घटना में किसान गंभीर रूप से जख़्मी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार रात 9 बजे के दरमियान की है। जिले की सावली तहसील के व्याहाड खुर्द उपवन परिक्षेत्रात के समदा बूज बीट में बाघ ने 35 वर्षीय किसान राजू भिकाजी गव्हारे पर हमला कर दिया। 

राजू गव्हारे वैनगंगा नदी के किनारे लगी अपनी मक्के की फ़सल को देखने गया हुआ था। इसी दौरान खेत में घात लगाकर बैठे बाघ ने अचानक हमला कर दिया। बाघ के हमले के बाद राजू ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया जिसके चलते ग्रामीण वहां पहुंचे।हमला कर बाघ भाग चूका था। घायल किसान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई।घटना के बाद किसानों में भय का माहौल व्याप्त है।