logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जंगली सूअर के हमले में किसान महिला घायल, रणमोचन खरकाला की घटना


ब्रम्हपुरी: तहसील के रणमोचन (खरकाला) की महिला किसान कांता सोमेश्वर दोनाडकर 48 अपने खेत में काम कर रही थी उसी समय अचानक जंगली सूअर ने वहां पहुंचकर उस पर हमला कर दिया. इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे गंभीर अवस्था में ग्रामीण अस्पताल ब्रम्हपुरी में भरती किया गया है. 

इस समय ग्रामीण क्षेत्र में किसान अपने खेत में उडद, मूंग, जवस, लाख, चना, गेंहू अन्य फसल निकालने का काम कर रहे है. ऐसे में किसान सुबह से शाम तक अपने काम में व्यस्त रहते है. ब्रम्हपुरी तहसील में बाघ और जंगली सूअर का आतंक छाया हुआ है. वन्यप्राणियों के हमलों से किसान काफी दहशत में है. खेती कैसे करें यह प्रश्न निर्माण हो गया है. 

उक्त घटना की जानकारी गोवर्धन दोनाडकर ने उत्तर वनपरिक्षेत्र अधिकारी महेश गायकवाड को दी. उन्होने बिना देरी किए ब्रम्हपुरी वनविभाग अंतर्गत आनेवाले मेंडकी क्षेत्र के रणमोचन (खरकाला)की घटना की दखल देकर क्षेत्र सहायक सेंदूरकर को निर्देश दिए. सेंदूरकर ने पंचनामा बनाया. महिला किसान कांता सोमेश्वर दोनाडकर को वनविभाग की ओर से आर्थिक मदद दें ऐसी मांग की जा रही है. आगे की जांच वनविभाग ने कर्मचारी कर रहे है.