logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: पूर्व मंत्री विजय वडेट्टीवार का सरकार पर तंज, कहा- सौ रुपये की किट से दीपावली नहीं मनाई जाती


चंद्रपुर: राज्य सरकार (State Government) ने दीपावली के मौके पर नागरिकों को 100 रुपये की कीमत वाली किट बांटने का  निर्णय लिया है। हालांकि, अभी तक यह किट नागरिकों के लिए उपलब्ध नहीं हो पाया है। वहीं अब इसको लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय वडेट्टीवार (Congress leader Vijay Wadettiwar) ने शिंदे-फडणवीस सरकार (Shinde-Fadanvis Government) पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, "सौ रुपये की किट से दीपावली नहीं मनाई जाती, ये सरकार को समझना चाहिए।" वडेट्टीवार ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए यह बात कही।

वड्डेटीवार ने कहा, कोरोना के दो साल बाद दिवाली बिना किसी रोक-टोक के मनाई जा रही है। यह आनंद का पर्व है, लेकिन आम नागरिकों को दीपावली में महंगाई का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। 400 रुपये का एक सिलेंडर 1000 तक चला गया है और खाद्य तेल की कीमत आसमान छू गई है। दूध पर जीएसटी लगने से गरीबों के खाने का स्वाद नहीं रह गया है।

सरकार महंगाई करे कम

कांग्रेस नेता ने कहा, "सिर्फ 100 रुपये की किट बांटकर ही त्योहार नहीं मनाए जाते, सरकार को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। अगर कोई कहता है कि कोई किट बांटकर खुश है तो वह किट नहीं बल्कि भीख दे रहा है। सरकार को सलाह देते हुए कहा कि, अगर आप चाहते हैं कि गरीबों को दिवाली मुबारक हो, तो महंगाई कम करें।