logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: अज्ञात वाहन ने तेंदुआ को मारी टक्कर, मौके पर मौत 


चंद्रपुर: वन विकास निगम वन परिक्षेत्र कार्यालय के समीप जरान-गणपुर गांव के जंगल में तेंदुआ सड़क पार कर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार सुबह अहेरी चंद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अक्सापुर के समीप जरान वन क्षेत्र के सेल नंबर 78 में हुई। 

घटना की जानकारी मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी मड़ावी, क्षेत्र सहायक इंगले, वन रक्षक तात्या डेरे सहित ज़रण वन परिक्षेत्र के अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंचे और पंचनामा दायर किया और उक्त तेंदुए को पोस्टमार्टम के लिए चंद्रपुर ले जाया गया। तेंदुआ में एक साल का है और उसके जबड़े में चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।