logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Chandrapur

Chandrapur: कुएं में गिरने से तेंदुआ की मौत


चंद्रपुर: नागभीड़ वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मसली बिट के खेत परिसर में डेढ़ वर्षीय मादा तेंदुआ के कुएं में गिर जाने की घटना सामने आई है। उपरोक्त घटना आज सुबह उस समय प्रकाश में आई जब सूचना मिली कि पनोली निवासी भैयाजी मनकर के खेत में सैगाटा रोड से सटे एक कुएं में 4 दिन पहले एक मादा तेंदुए की मौत हो गई है।  

घटना की सूचना वन विभाग को मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मियों ने मृत तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला, शव के पोस्टमार्टम करने के बाद सभी को जला दिया। मृत तेंदुए के सभी अंगों को सुरक्षित कर लिया गया है। पशु विकास अधिकारी ममता वानखेड़े ने पोस्टमार्टम किया। मिली जानकारी के अनुसार पीछा करने के दौरान मादा तेंदुआ कुएं में गिरकर डूब गई।  इस मौके पर ढेप संस्था के अध्यक्ष पवन नागरे, नागभीड़ वन परिक्षेत्र अधिकारी व वन अमला मौजूद रहा।