logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: बिना लाईसेंस फर्राटे से वाहन दौड़ा रहे नाबालिग, ट्राफिक पुलिस बनी मूकदर्शक


चंद्रपुर: शहर में अनेक नाबालिग वाहनों को फर्राटे से दौडकर सडकों पर स्टंट कर रहे है. इसकी वजह से किसी भी समय पर दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. राज्य परिवहन निगम के कर्मचारियों की हडताल की वजह से बसेस बंद होने की वजह से जिन्हे अपने कार्य स्थल पर जाना था उन सभी ने वाहन खरीद लिए है. 

अपनी ड्यूटी के बाद जब वे घर आ जाते है तो उनके घर के नाबालिग वाहनों को लेकर निकल जाते है और दोस्तों के साथ तेज गति से वाहन दौडकर स्टंटबाजी करते है. इस प्रकार के स्टंटबाजी के लिए शहरों क कुछ स्थान निश्चित है जहां पर शाम होते ही यह लोग पहुंच जाते है. इसलिए किसी अनहोनी के पूर्व इस ओर पुलिस को ध्यान देकर इसे रोकना होगा.

कई बार यह नाबालिग ट्राफिक पुलिस कर्मचारी के सामने से ही तेज गति से वाहन दौडाते देखे जाते है. किंतु वे कार्रवाई करने की बजाय इस ओर अनदेखी किए रहते है. इसका एक कारण यह भी है कि वर्तमान में बसेस बंद होने की वजह से बहुत से किशोरवयीन, युवक पिता से बाईक मांगकर कालेज ले जाते है. इसकी वजह से पुलिस वाले भी उन्हे नहीं रोकते है. किंतु इस प्रकार फर्राटे भरते वाहनों की वजह से दुर्घटना की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.