logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: जाते-जाते किसानों को रूला रहा मानसून, दीक्षाभूमि में कुछ देर के लिए मची अफरातफरी


चंद्रपुर: मानसून रिटर्न की बारिश ने शनिवार को शहर समेत आसपास के कई स्थानों पर अपना असर दिखाया. जिसके चलते जनजीवन इसका असर देखने को मिला. जाते-जाते बारिश किसानों को रूला रही है. बारिश के कारण कारण कपास, सोयाबीन, मिर्च की फसल खतरे में पड़ गई है. शहर में दोपहर के समय हुई अचानक बारिश से 66वें धम्मचक्र अनुवर्तन समारोह की रैली और दीक्षाभूमि पर आयोजित कार्यक्रमों में असर हुआ. 

वहीं ग्रामीण इलाकों में फसलों पर इसका असर देखने को मिला. कपास, सोयाबीन और मिर्च की फसल प्रभावित हुई है. शनिवार को बारिश का कोई नामोनिशान नहीं था. हल्की बदली छाई हुई थी. शहर में शनिवार की सुबह से 66वें धम्मचक्र अनुवर्तन दिन की धूम मची हुई थी. दीक्षाभूमि परिसर में सुबह से दूकानें सज गई थीं और भीड़ भी जुटने लगी थी. सुबह तक को किसी भी तरह का बारिश का नामोनिशान नहीं था, लेकिन दोपहर 1 बजे के बाद अचानक बादलों की गर्जना और बिजली कड़कड़ाने के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई. 

इसके चलते शहर में निकली बाइक रैली और दीक्षाभूमि पर एकत्रित भीड़ में कुछ समय के लिए अफरातफरी मची. सभी को लगा कि यह बारिश अब आयोजित कार्यक्रम के उत्साह पर विघ्न डालेगी. दूकानदारों ने तिरपाल ढंककर अपने सामग्री की रक्षा शुरू कर दी. इस बीच, लगभग आधे घंटे के दौरान नियमित अंतराल में बरसने के बाद बारिश थम गई और देर शाम तक सुहावना मौसम होने से सभी ने राहत की सांस ली.

बारिश से कपास, सोयाबीन, मिर्च की फसल पर असर

ऐन दीपावली के समय ही कपास और सोयाबीन की फसल तैयार होने से किसान इन फसलों को बेचकर दीपावली का पर्व मनाते हैं. दीपावली निकट आती देख और फसल पूरी तरह से तैयार हो जाने के कारण इन दिनों खेतों में कपास, सोयाबीन, मिर्च की कटाई की जा रही है. किंतु बारिश के कारण फसलों पर काफी असर हो रहा है. कपास और सोयाबीन फसल नकदी फसल है.

कड़ी मेहनत कर तैयार की गई फसल पर बारिश का असर होने से किसान गहरी चिंता में डूब गए हैं. यहां जिले में वरोरा, चंद्रपुर, बल्लारपुर, राजुरा, कोरपना, जिवती, पोंभूर्णा, गोंडपिपरी में कपास की फसल ली जाती है. इन दिनों किसानों की चिंता बारिश को लेकर बढ़ गई है. इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार आगामी 20 से 22 अक्टूबर के बीच अच्छी बारिश हो सकती है. उसके बाद मौसम साफ होने का अनुमान है.